UP में घुड़चढ़ी के वक्त दूल्हे के दोस्त ने की हवाई फायरिंग, बच्चे के सिर के आरपार हुई गोली

नोएडा (यूपी) में रविवार रात एक दूल्हे की घुड़चढ़ी की रस्म के दौरान उसके दोस्त ने हवाई फायरिंग की जिससे एक 2.5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चा घर के छज्जे से बारात देख रहा था तभी गोली उसके सिर के आरपार हो गई। घटना के बाद पुलिस दूल्हे को थाने ले गई जबकि आरोपी फरार है।