झांसी (उत्तर प्रदेश) के बिजरवारा गांव में एक महिला ससुराल की चौखट पर 3 दिनों से भूखी-प्यासी बैठी है। महिला ने कहा, "ससुरालवाले हमें बहला-फुसलाकर घर में ताला लगाकर भाग गए हैं। मुझे मायके नहीं जाना है, मुझे यहीं रहना है।" उसने बताया, "मेरी शादी को डेढ़ साल हो गए हैं और पारिवारिक झगड़ा था। सब लोग मारपीट करते थे।"