वाराणसी में शुक्रवार रात ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक 62-वर्षीय शख्स व उसके बेटे-भतीजे की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीदकर लौट रहे थे और इस दौरान गांव के बाहर मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उन लोगों के ऊपर पलट गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर हटाकर तीनों को निकलवाया।