UP में ट्रेन के एसी कोच पर चढ़ा बंदर, डेढ़ घंटे लेट हुई ट्रेन; MP में किया गया रेस्क्यू
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच की छत पर एक बंदर के बैठकर सफर करने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, बंदर इस ट्रेन की छत पर आगरा (यूपी) के एक रेलवे स्टेशन पर चढ़ा था और वन विभाग को ग्वालियर (एमपी) में उसे रेस्क्यू करने में सफलता मिली और इस कारण ट्रेन करीब 1.5 घंटे लेट हो गई।