सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में रविवार को श्रद्धालुओं से भरी कार की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई जिसमें 2 महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि कार में सवार श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद रायपुर (छत्तीसगढ़) लौट रहे थे।