UP में टमाटर-मिर्च से नहीं बल्कि खतरनाक केमिकल से बनता था सॉस; दुकानों में हो रही थी सप्लाई

बरेली (यूपी) में पुलिस ने नकली टोमैटो सॉस व ग्रीन चिली सॉस की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है जहां टमाटर व मिर्च से नहीं बल्कि खतरनाक केमिकल से सॉस बनता था। पुलिस ने कहा, "हमें काफी मात्रा में केमिकल…व कई प्रकार के ऐसिड मिले हैं…इन नकली सॉस को चाऊमीन की दुकानों...और फास्टफूड बेचने वाले ठेलों पर सप्लाई किया जाता था।"