UP में तांत्रिक ने लड़की को बनाया बंधक, बोला- तुम्हारे पेट में जिन्न का बच्चा है
आगरा (यूपी) में एक तांत्रिक ने इलाज के बहाने एक नाबालिग लड़की को दो दिनों तक बंधक बनाया और बंद कमरे में उसके कपड़े उतरवाकर उससे फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की है। आरोपी ने लड़की से कहा, "तुम्हारे पेट में जिन्न का बच्चा है...जैसे जिन्न ने तुम्हारे साथ किया, वैसे ही मुझे भी करना पड़ेगा...तभी वो बच्चा गायब होगा।"