UP में तेज़ आवाज़ में अज़ान होने पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने लाउडस्पीकर कब्ज़े में लिया

उत्तर प्रदेश के संभल में तेज़ आवाज़ में अज़ान होने पर पुलिस ने मस्जिद के इमाम के खिलाफ केस दर्ज किया है और लाउड स्पीकर कब्ज़े में ले लिया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि चंदौसी नगर के पंजाबीयान मोहल्ले की एक मस्जिद में मानक से अधिक ऊंची आवाज़ में लाउडस्पीकर से अज़ान दिए जाने की शिकायत मिली थी।