UP में तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा इंजीनियर; कहा- अफसर परेशान कर रहे, जान दे दूंगा

लखनऊ (यूपी) में एक जूनियर इंजीनियर तिरंगा लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और खुदकुशी करने की धमकी दी। इंजीनियर ने 'नमामि गंगे' विभाग के सीनियर अधिकारी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कहा, "कार्रवाई न होने पर यहां से कूदकर जान दे दूंगा।" बकौल इंजीनियर, अधिकारी 2-वर्ष से हर काम पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हैं।