UP में दोस्त के घर से 5 जनाज़े उठने पर टूटा शख्स, कब्रिस्तान में हार्ट अटैक आने के बाद हुई मौत
वाराणसी (यूपी) में बुधवार को सड़क हादसे में पुलिस कॉन्स्टेबल जावेद अशरफ सिद्दीकी की पत्नी और चार बच्चों की मौत हो गई। गुरुवार को पांचों का जनाज़ा एक साथ उठा। जनाज़े में शामिल होने आए कॉन्स्टेबल के दोस्त शब्बू यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्हें कब्रिस्तान में ही अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।