UP में दहेज के लिए दुल्हन को 3 दिन तक कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा गया, नहीं दिया खाना

संभल (यूपी) में ससुरालवालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नई दुल्हन को 3-दिनों तक कमरे में बंदकर बेरहमी से पीटा और उसे भोजन-पानी भी नहीं दिया। पीड़िता का आरोप है कि एक महीने पहले उसकी शादी हुई थी और ससुरालवालों ने बाइक व नकदी की मांगकर उसे यातनाएं दीं। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए।