झांसी (यूपी) में चाय बेचने वाले निलंबित पुलिस इंस्पेक्टर मोहित यादव ने बताया है कि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ जाति के नाम पर उनका शोषण हो रहा है। यादव ने कहा, "ऊपर..विशेष जाति के लोग बैठे हुए हैं। मेरी नज़रों में वे राक्षस प्रवृत्ति के हैं। पूजा करते-करते परेशान हूं...देवी-देवता नहीं सुन रहे हैं।"