UP में नई आबकारी नीति के तहत अब एक ही दुकान में मिलेंगी बियर, देसी व अंग्रेज़ी शराब

यूपी में नई आबकारी नीति के तहत अब बियर, देसी और अंग्रेज़ी शराब एक ही दुकान पर मिलेंगी। यूपी के आबकारी आयुक्त डाॅ. आदर्श सिंह ने कहा कि राज्य में अब 3 तरह की शराब की दुकानें (मॉडल शॉप, कंपोज़िट शॉप और देसी शराब की दुकानें) होंगी और हर ज़िले में फलों से तैयार वाइन की एक दुकान भी होगी।