UP में नकली नोट की तस्करी करने वाले 2 लोग अरेस्ट, यूट्यूब से सीखकर छाप रहे थे नोट
मुज़फ्फरनगर (यूपी) में पुलिस ने ₹15.16 लाख के नकली नोटों के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने यूट्यूब से नकली नोट छापने का तरीका सीखा था और फिर प्रिंटर, स्कैनर व अन्य सामान की मदद से नकली नोट बनाए। बकौल पुलिस, आरोपी दिल्ली और यूपी के कई ज़िलों में नकली नोट सप्लाई करते थे।