अंबेडकरनगर (यूपी) में प्रेमिका की हत्या का आरोप लगने के बाद प्रेमी ने पैंट पर सुसाइड नोट लिखकर पेड़ पर फांसी लगा ली। शख्स ने पैंट पर लिखा, "मैंने स्नेहा को नहीं मारा है...उसके मोबाइल की डिटेल देखिएगा।" गौरतलब है, प्रेमिका की 20 दिसंबर को लाश मिली थी जिसके बाद उसके परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया था।