UP में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जबरन ले जा रही पुलिस, खाली कराया जा रहा धरना स्थल

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में आरओ/एआरओ की परीक्षा एक दिन कराने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस जबरन पकड़कर ले जा रही है। रिपोर्ट्स हैं कि पुलिस छात्रों को धरना स्थल से हटाकर चिह्नित धरना स्थल पर जाने को कह रही है। वहीं, छात्रों का आरोप है कि पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए थे।