लखीमपुर खीरी (यूपी) में पालतू कुत्ते की शिकायत करने पहुंची 2 लड़कियों पर एक दबंग युवक ने डंडे से हमला कर दिया और उनकी पिटाई कर दी। घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें युवक दोनों की पिटाई करता दिखाई दे रहा है। दरअसल, आरोपी का पालतू कुत्ता अक्सर राहगीरों को परेशान करता था, जिसकी शिकायत करने लड़कियां पहुंची थीं।