inshorts

UP में पति की दूसरी शादी से नाराज़ महिला ने दूसरी मंज़िल से लगाई छलांग, वीडियो आया सामने

बुलंदशहर (यूपी) में पति की दूसरी शादी से नाराज़ महिला ने दूसरी मंज़िल से छलांग लगा दी जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के कूदने का वीडियो भी सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, महिला से संतान नहीं होने के चलते उसके पति ने दूसरी शादी की थी।