हाथरस (उत्तर प्रदेश) में सोमवार को एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन के मुताबिक, शख्स की पत्नी का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था और महिला अपने 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स पत्नी के प्रेमी से मिलने गया था जहां दोनों में कहासुनी हुई थी।