बिजनौर (यूपी) में 2022 में पत्नी की आंखों में मिर्च झोंकने के बाद डीज़ल डालकर उसे ज़िंदा जलाने के दोषी पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सज़ा सुनाई और ₹25,000 का जुर्माना लगाया है। मृतका के भाई के अनुसार, शादी के बाद ससुरालवाले उसकी बहन को यातनाएं देने लगे। दोषी के पिता-भतीजे को सबूतों के अभाव में छोड़ दिया गया।