UP में पत्नी के रील बनाने से परेशान पति ने मांगा तलाक, कहा- रिश्तेदार मज़ाक उड़ाते हैं
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने अपनी पत्नी के रील बनाने की आदत से परेशान होकर तलाक की मांग की है। शख्स ने कहा कि पत्नी रील बनाकर लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है जिससे उसके दोस्त व रिश्तेदार मज़ाक उड़ाते हैं। वहीं, महिला ने अपने पति पर अवैध संबंध और उसे पीटने का आरोप लगाया।