बांदा (यूपी) में शुक्रवार को पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, युवक ने पत्नी से अंडे की सब्ज़ी बनाने को कहा था। पत्नी के इनकार करने पर कहासुनी हुई जिसके बाद युवक खुद को कमरे में बंद कर सब्ज़ी बनाने लगा और कुछ देर बाद उसने फांसी लगा ली।