उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से ग्राहकों के खाते से करोड़ों रुपए की हेरा-फेरी का मामला सामने आया है। घटना के बाद बैंक के कई ग्राहक थाने पहुंच गए और मैनेजर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ग्राहकों का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से घटना को अंजाम दिया है।