यूपी में बंदर ने पेड़ पर चढ़कर की ₹500 के नोटों की 'बारिश', वीडियो हुआ वायरल
प्रयागराज (यूपी) में तहसील परिसर में बंदर ने एक शख्स की बाइक की डिग्गी में रखी ₹500 की गड्डी निकाल ली और पेड़ पर चढ़कर नोटों को हवा में उड़ाया। शख्स ज़मीन की रजिस्ट्री कराने के लिए तहसील आया था और उसने डिग्गी में एक झोले में पैसे रखे थे। लोगों ने ज़मीन पर गिरे नोट उठाकर शख्स को लौटाए।