UP में बारात के वक्त करंट से झुलसे दूल्हे को अस्पताल से लाकर कराई गई शादी, विदा हुई दुल्हन

आज़मगढ़ (यूपी) में शनिवार रात बारात की बग्घी में करंट उतरने से झुलसे दूल्हे को देर रात अस्पताल से विवाहस्थल पर लाकर उसकी शादी करवाई गई। बकौल रिपोर्ट्स, प्रशासन ने घंटेभर में सारी रस्में पूरी करवाई व दुल्हन को विदा कराया गया। गौरतलब है, बारात में सजावटी 'लाइट' वाला गमला लेकर चल रहे 2 मज़दूरों की मौत हो गई है।