UP में बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर हुआ हमला, महिला सहित 2 यात्री घायल
दरभंगा (बिहार) से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर रविवार को गोरखपुर (यूपी) के कुसमी जंगल के पास अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चलती ट्रेन पर हुई पत्थरबाज़ी में महिला यात्री समेत 2 लोग घायल हो गए जिसमें महिला के आंख के पास चोट लगी और एक युवक की ठुड्डी फूट गई।