UP में बच्चे को सिगरेट पिलाने वाले डॉक्टर को हटाया गया, डिप्टी सीएम के आदेश पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया है कि ज़ुकाम के इलाज के नाम पर एक बच्चे को सिगरेट पीना सिखाने वाले जालौन के डॉक्टर को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा, "मैंने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए हैं और मामले में 2 दिनों में रिपोर्ट मांगी है।" गौरतलब है कि घटना का वीडियो सामने आया था।