UP में बस की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, शादी की दावत में जा रहे एक परिवार के 5 लोगों की मौत
बहराइच (यूपी) में मंगलवार दोपहर एक बस ने सामने से आ रहे ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी जिससे उसके परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार लोग कई फीट दूर जा गिरे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है जबकि 11 लोग घायल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, मृतक शादी मेें जा रहे थे।