inshorts

UP में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर को फर्ज़ी हस्ताक्षर मामले में HC से मिली ज़मानत

उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर ऐक्ट में ज़ब्त ज़मीन को कोर्ट से छुड़वाने के लिए फर्ज़ी दस्तावेज़ लगाने और मां के फर्ज़ी साइन करवाने के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी की ज़मानत अर्ज़ी मंज़ूर कर ली है। उमर के खिलाफ गाज़ीपुर थाने में केस दर्ज हुआ था। उमर फिलहाल कासगंज जेल में बंद है।