UP में माता-पिता ने बेहोश करके बेटी को ₹5 लाख में बेचा, खरीदार ने 3 दिन तक किया रेप
कौशाम्बी (यूपी) में एक 13-वर्षीय लड़की को उसके माता-पिता द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश करने के बाद ₹5 लाख में बेचने और खरीदार द्वारा 3 दिनों तक बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। लड़की किसी तरह दीवार फांदकर वहां से भागी और पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने माता-पिता समेत 4 लोगों पर मामला दर्ज किया है।