UP में मानवता शर्मसार, बुज़ुर्ग से चटवाया 'पेशाब'; आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में मंदिर के बाहर पानी पी रहे एक बुज़ुर्ग को कथित तौर पर पेशाब चाटने पर मजबूर करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार शाम काकोरी इलाके में शीतला माता मंदिर के पास हुई और पीड़ित रामपाल रावत की शिकायत पर आरोपी स्वामी कांत उर्फ पम्मू को गिरफ्तार कर लिया गया है।