UP में मायके में रह रही पत्नी को शख्स ने धोखे से मिलने बुलाया, दांत से काटी उसकी नाक

कन्नौज (यूपी) में एक शख्स ने दांतों से पत्नी की नाक काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। महिला कुछ समय से अपने मायके में रह रही है और उसके पति ने उसे धोखे से मिलने के लिए बुलाकर उसपर हमला किया। बकौल डॉक्टर, महिला की हालत स्थिर है लेकिन उसे गहरे मानसिक और शारीरिक आघात पहुंचे हैं।