UP में महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार के सड़क हादसे में उड़े परखच्चे, 3 लोगों की मौैत
जौनपुर (यूपी) में बुधवार रात महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की कार और रोडवेज़ बस की टक्कर हो गई जिससे कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी तेज़ थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों व घायलों को कार का दरवाज़ा काटकर बाहर निकाला गया।