मुरादाबाद (यूपी) में एक डेढ़ साल के बच्चे की खरीद-फरोख्त के आरोप में उसकी मां समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने ₹50,000 में बच्चे का सौदा किया था और पैसे कम मिलने पर उसके अगवा किए जाने की झूठी शिकायत दर्ज करवाई। बकौल पुलिस, बच्चे को खरीदने वाले शख्स की 5 बेटियां हैं।