UP में महिला ने ज़हर खाकर की आत्महत्या, बेटा बोला- पापा और बुआ ने मम्मा को मार डाला
झांसी (यूपी) में बच्चों की फीस और अन्य खर्चों के लिए पैसे मांगने पर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। इससे आहत होकर महिला ने ज़हर खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। महिला के 4 वर्षीय बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा, "पापा और बुआ ने मिलकर मम्मा को मारा...उनको ज़हर भी दिया जिससे उनकी मौत हो गई।"