UP में योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, 6 नए चेहरों ने ली मंत्री पद की शपथ; 2 का हुआ प्रमोशन
यूपी में रविवार को योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, वाराणसी से बीजेपी के एमएलसी और ज़िलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने शपथ ली। उनके अलावा, 4 बार की विधायक कृष्णा पासवान, विधायक सुरेंद्र दिलेर, सपा से बगावत करने वाले मनोज पांडेय, विधायक कैलाश राजपूत, राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल ने शपथ ली।