UP में यूट्यूब पर नीले ड्रम वाला वीडियो देखकर बच्ची ने पुलिस को किया फोन
फर्रुखाबाद (यूपी) में एक 10-वर्षीय बच्ची ने शनिवार को यूट्यूब पर मेरठ कांड वाला नीले ड्रम का वीडियो देखकर पुलिस को फोन कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि एक औरत के 15 टुकड़े करके ड्रम में सील कर दिए गए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया और हिदायत देकर 9 घंटे बाद छोड़ा।