UP में लड़की का बुर्का खींचने वाले लोग थाने में लंगड़ाकर चलते दिखे, लोगों ने बताया नौटंकी
मुज़फ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) में हिंदू लड़के के साथ दिखने पर मुस्लिम युवती से मारपीट करने और उसका बुर्का खींचने के आरोपियों पर पुलिस ने ऐक्शन लिया है। आरोपियों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे थाने में लंगड़ाकर चलते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, लोगों ने इसे नौटंकी बताया है। एक यूज़र ने लिखा, "ओवरऐक्टिंग के ₹50 काटो सबके।"