आज़मगढ़ (यूपी) में एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी है। महिला ने प्रेमी को ससुराल बुलाया था और ससुर ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। इसके बाद पंचायत बुलाई गई जिसमें महिला ने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई और पति ने उसकी प्रेमी से शादी कराने का फैसला लिया।