UP में शख्स ने दहेज के लिए की पत्नी की हत्या, फिर दर्ज कराई उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट

कुशीनगर (यूपी) में पुलिस ने एक शख्स को दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने 42 दिन बाद नदी के किनारे से शव को बरामद किया।