UP में शराब की बोतल कमर में फंसाकर दीवार फांदते समय युवक के गुप्तांग में घुसा कांच, हुई मौत

मेरठ (यूपी) में शराब की बोतल कमर में फंसाकर 7-फीट ऊंची दीवार फांद रहे एक युवक के प्राइवेट पार्ट व पेट में कांच के टुकड़े घुसने से उसकी मौत हो गई। दरअसल, दीवार फांदने के बीच बोतल टूटने से कांच का टुकड़ा प्राइवेट पार्ट में घुस गया था।बकौल रिपोर्ट्स, युवक भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचा था।