उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने एक स्कूटर का ₹20.74 लाख का चालान काट दिया। इस चालान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इसके बाद जांच में सामने आया कि यह इंस्पेक्टर की टाइपिंग मिस्टेक थी जिसके बाद इस गलती को सुधारते हुए स्कूटर का चालान ₹4 हजार का किया गया है।