हमीरपुर (उत्तर प्रदेश) में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक साधु के साथ मारपीट की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक युवकों ने मारपीट के बाद साधु के माथे का तिलक मिटाया और फिर उसकी दाढ़ी नोंचकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।