बहराइच (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार सुबह एक तेज़ रफ्तार डंपर ने एक कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सेना के जवान अबरार व उनके परिवार के लोग शामिल हैं। बकौल रिपोर्ट्स, अबरार अपनी नवजात बेटी हानिया के इलाज के लिए परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे तभी हादसा हुआ।