सिद्धार्थनगर (यूपी) में शुक्रवार देर रात एक युवक अपनी होने वाली पत्नी से मिलने पहुंचा जहां ग्रामीणों ने चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी और उसे पुलिस को सौंप दिया। दरअसल, वे झाड़ियों में बैठकर बात कर रहे थे और ग्रामीणों के पहुंचने पर युवती भाग निकली। बकौल पुलिस, युवक के होने वाले ससुर के अनुरोध पर उसे छोड़ा गया।