UP में हिरासत में लिया गया बच्ची का रेप करने का आरोपी; भीड़ ने धर्मस्थल पर फेंके पत्थर
हाथरस (उत्तर प्रदेश) में अपनी बहन के साथ दुकान गई एक 7 वर्षीय बच्ची का अपहरण कर उसका रेप करने के आरोपी एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना से गुस्साई भीड़ ने धर्मस्थल पर पत्थर फेंके जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया। बकौल पुलिस, स्थिति नियंत्रण में है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।