UP विधानसभा में विधायक ने पान-मसाला खाकर थूका, अध्यक्ष ने कहा- मैंने CCTV फुटेज में देखा

यूपी विधानसभा के हॉल में एक विधायक ने पान-मसाला खाकर थूक दिया है जिससे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज़ हो गए। अध्यक्ष ने कहा, "मैंने वीडियो (सीसीटीवी) में विधायक को देखा है। संबंधित विधायक खुद आकर मुझे बताए कि उन्होंने ऐसा किया है तो अच्छा होगा...वरना मैं खुद बुलाऊंगा। सभी से आग्रह है किसी को ऐसा करते देखें...तो उन्हें रोकें।"