उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर, टीजीटी और पीजीटी भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,017 पदों पर भर्ती की परीक्षा 16-17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। टीजीटी के 3,539 पदों की परीक्षा 14-15 मई जबकि पीजीटी (प्रवक्ता) के 624 पदों की परीक्षा 20-21 जून को प्रस्तावित की गई है।