उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रिंसिपल भर्ती-2026 का रिज़ल्ट 20-नवंबर को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 24-सितंबर को हुई थी, जबकि आंसर की 26-सितंबर को जारी की गई थी। आयोग ने रिज़ल्ट के साथ कटऑफ लिंक भी उपलब्ध कराया है।