UPI Lite यूज़र्स के लिए खुशखबरी! अपने बैंक अकाउंट में वापस ले सकते हैं फंड्स
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने बैंकों, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स और यूपीआई लाइट इनेबल्ड ऐप्स को 31 मार्च तक 'ट्रांसफर आउट' फीचर को लागू करने का निर्देश दिया है। इस फीचर के तहत, यूपीआई लाइट इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स बिना इस प्लैटफॉर्म को डिसेबल किए ही अपना बैलेंस निकालकर अपने लिंक्ड बैंक खाते में वापस भेज सकेंगे।